ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरप्रदर्शनी में सड़क पर डांस कर रहे मनचले

प्रदर्शनी में सड़क पर डांस कर रहे मनचले

जिला प्रदर्शनी में आने वाले लोगों पर पुलिस की लापरवाही भारी पड़ रही है। प्रदर्शनी में जगह-जगह म्यूजिक की आवाज पर मनचले आराम से नाचते-गाते नजर आते...

प्रदर्शनी में सड़क पर डांस कर रहे मनचले
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरWed, 31 Mar 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी में आने वाले लोगों पर पुलिस की लापरवाही भारी पड़ रही है। प्रदर्शनी में जगह-जगह म्यूजिक की आवाज पर मनचले आराम से नाचते-गाते नजर आते हैं। लड़कियों पर फब्तियां कसी जा रही हैं। पुलिसकर्मी डयूटी करने की बजाय मेले में अपने परिवारों को घुमाने में व्यस्त हैं।

12 मार्च से नगर क्षेत्र में जिला प्रदर्शनी का आयोजन चल रहा है। प्रदर्शनी में इन दिनों काफी भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में मनचलों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कहने को, पुलिस विभाग की ओर से प्रदर्शनी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनी थाना बनाकर वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, किंतु पुलिसकर्मियों की लापरवाही से मनचलों का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनी थाने में तैनात अधिकांश पुलिसकर्मी अपने नाते-रिश्तेदारों को घुमाते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मी कुर्सी डालकर गुंबद अथवा अन्य स्थानों पर बैठे रहते हैं। गश्त के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इसके चलते प्रदर्शनी के बाजारों में मनचले अपनी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। दुकानों पर चलने वाले म्यूजिक की आवाज पर मनचले सड़क पर ही नाचते-गाते नजर आते हैं। इससे प्रदर्शनी में परिवार के साथ आने वाले लोग परेशान हैं। खासतौर से महिलाओं और लड़कियों का प्रदर्शनी में घूमना मुश्किल हो गया है। हालांकि कानूनी पचड़े से बचने के लिए कोई भी पीड़़ित शिकायत करने से बचता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें