भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली, वीडियो वायरल
भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली, वीडियो वायरल
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी में सोमवार की शाम प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद अपने पांव में गोली मार ली। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार धरारी गांव निवासी मिथुन सोलंकी का रियल एस्टेट और ट्रेवल्स का कारोबार है। वर्तमान में वह परिवार के साथ नोएडा में रह रहे हैं और उनका एक ऑफिस खुर्जा में ढाकर मोड़ पर है। सोमवार शाम को उसमें और उसके छोटे भाई में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया।
इसी दौरान मिथुन सोलंकी ने तमंचे से खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। जिसके बाद अपने छोटे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया। गोली मारकर खुद को घायल करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो घटना के बाद तमंचे को जमीन पर फेंका गया। जिसके बाद तमंचा अन्य व्यक्ति ने उठाकर रख लिया। उधर, घटना के बाद घायल मिथुन सोलंकी को अस्पताल लाया गया। जहां पर पुलिस ने वीडियो को देखने के बाद मिथुन को हिरासत में ले लिया।कोट:खुद को गोली मारकर भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। जांच की जा रही है।-शोभित कुमार, सीओ खुर्जा
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


