Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsMan Duped of 5 Lakhs by Bank Employee Promising Recovered Vehicle
जब्त गाड़ी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पे

जब्त गाड़ी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पे

संक्षेप: Bulandsehar News - - एक बैंक की बुलंदशहर शाखा में कार्यरत कर्मचारी पर आरोपजब्त गाड़ी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पेजब्त गाड़ी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रु

Fri, 14 Nov 2025 06:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति को बैंक द्वारा जब्त गाड़ी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने बैंक की ही एक शाखा में कार्यरत कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में नयागांव चांदपुर निवासी पीड़ित गिरीश पाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी संजीव कुमार एक बैंक की रोडवेज बस स्टैंड स्थित शाखा में काम करता था। लोन वाली गाड़ियों को ग्राहकों से खींचकर लाने के बाद उनको बेच दिया जाता था। पीड़ित के अनुसार उसके द्वारा संजीव कुमार से सात लाख रुपये में एक स्कार्पियो खरीदना तय हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए 5 मई 2023 को उनके द्वारा ऑनलाइन 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। 6 मई को चैक के माध्यम से एक लाख रुपये, 28 मई को तीन लाख रुपये नगद और 29 सितंबर 2023 को 50 हजार रुपये चैक के माध्यम से दिए गए। इसके बाद संजीव कुमार ने बताया कि उक्त गाड़ी को उसके मालिक ने छुड़ा लिया है। ऐसे में वह उनके रुपये वापस कर देगा। आरोप है कि अभी तक पीड़ित गिरीश की कोई धनराशि वापस नहीं की गई है। बीते दिनों आरोपी ने अपना लोन कराकर रुपये वापस करने का झांसा दिया और उससे पांच हजार रुपये ले लिए। अभी भी रुपये वापस नहीं किए गए। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ने बताया कि मामले में जांच कराकर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।