मिल में विवाद के बाद कर्मचारी बर्खास्त, जीएम का सुल्तानपुर तबादला

Jan 22, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

Bulandsehar News - जहांगीराबाद चीनी मिल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और टाइपिस्ट के बीच विवाद के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी टाइपिस्ट को मिल से हटा दिया गया है और जीएम अंजलि गंगवार का सुल्तानपुर तबादला कर दिया गया है। नए जीएम हिमांशु गुप्ता को नियुक्त किया गया है। विधायक संजय शर्मा ने निरीक्षण के दौरान नाराजगी जाहिर की थी।

मिल में विवाद के बाद कर्मचारी बर्खास्त, जीएम का सुल्तानपुर तबादला

जहांगीराबाद चीनी मिल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और टाइपिस्ट सूचीबद्ध कर्मचारी के बीच हुए विवाद के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी कर्मचारी को मिल की सेवाओं से समाप्त करते हुए जीएम का सुल्तानपुर तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर हिमांशु गुप्ता को नया जीएम नियुक्त किया गया है। विधायक संजय शर्मा ने मिल के निरीक्षण के दौरान नाराजगी जाहिर की थी। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व जहांगीराबाद स्थित द किसान सहकारी चीनी मिल में मजदूर और कर्मचारियों ने कार्य बंद करने का ऐलान करते हुए प्रबंधक कार्यालय के बाहर हंगामा किया था। आरोप था कि मिल प्रबंधक के कार्यालय में कार्यरत एक सूचीबद्ध कर्मचारी टाइपिस्ट द्वारा इलेक्ट्रिकल इंजीनियर स्वैपलिन गौड़ के साथ मारपीट की गई थी।

अगले दिन कर्मचारी की पत्नी और मां के द्वारा भी इंजीनियर के साथ मारपीट का आरोप लगा था। वहीं आरोपी सूचीबद्ध कर्मचारी टाइपिस्ट ने भी इंजीनियर पर मारपीट का आरोप लगाया था। घटना के बाद मजदूरों और मिल के कर्मचारियों ने आरोपी टाइपिस्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साथ ही मिल जीएम पर उसे संरक्षण देने का आरोप लगाया था। इस मामले में जीएम अंजलि गंगवार द्वारा जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन मजदूर और कर्मचारी आरोपी टाइपिस्ट को मिल से हटाने की मांग पर अड़ गए थे। मिल के उपसभापति हरीराज चौहान ने विधायक संजय शर्मा से आरोपी कर्मचारी और जीएम के बारे में अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। विधायक संजय शर्मा ने चीनी मिल में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और चीनी मिल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मिल में कई खामियां मिलने पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की थी। हंगामा बढ़ता देख जीएम ने आरोपी टाइपिस्ट सूचीबद्ध कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से मिल की सेवा से हटा दिया। अब पूरे मामले के बाद जीएम अंजलि गंगवार का सुल्तानपुर तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर हिमांशु गुप्ता को चीनी मिल का नया जीएम नियुक्त किया गया है। गुरुवार को हिमांशु गुप्ता ने बुलंदशहर पहुंचकर जीएम का चार्ज संभाल लिया। चीनी मिल में बैठक आयोजित चीनी मिल में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपसभापति हरीराज चौहान ने की। बैठक में चीनी मिल में हुई मारपीट की घटना की निंदा एवं भर्त्सना की गई। मिलकर मजदूर और कर्मचारियों ने आरोपी टाइपिस्ट सूचीबद्ध कर्मकार को तत्काल प्रभाव से आवास खाली करवाने से संबंधित ज्ञापन जीएम और जिलाधिकारी को भेजा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;