सीएनजी सिलेंडरों से लदी गाड़ी से गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंप
Bulandsehar News - सीएनजी सिलेंडरों से लदी गाड़ी से गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंपसीएनजी सिलेंडरों से लदी गाड़ी से गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंपसीएनजी सिलेंडरों से लद
जिले में नेशनल हाईवे-34 पर उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब सीएनजी सिलेंडरों से लदी एक गाड़ी से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक गैस का रिसाव हुआ। इससे हाईवे पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के चिट्टा डिपो से सीएनजी सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी अलीगढ़ के टप्पल जा रही थी। एनएच-34 पर कोतवाली देहात क्षेत्र में मामन पुल के पास पहुंचने पर गाड़ी में लगे एक सिलेंडर के वाल्व में खराबी के कारण गैस का रिसाव शुरू हो गया।
उस वक्त गाड़ी में कुल 40 सीएनजी सिलेंडर लदे थे, जिनमें लगभग 400 लीटर सीएनजी गैस भरी थी। गैस रिसाव की जानकारी होते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क से हटाकर पास के एक बाग में सुरक्षित खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी से लगभग 20 से 25 मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा। गैस की तेज गंध फैलने से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया और आग लगने की आशंका देखते हुए सुरक्षा घेरा बना दिया। करीब एक घंटे की काफी मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया। तब तक गाड़ी में भरी लगभग पूरी सीएनजी गैस लीक हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई चिंगारी या आग नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एक चिंगारी से मच जाती तबाही जानकारों की माने तो एक चिंगारी भी क्षेत्र में काफी तबाही मचा सकती थी। हालांकि सिलेंडरों की संख्या कम थी, लेकिन आग लगने पर उसके फटने की स्थिति में हाईवे से गुजरते वाहन एवं आसपास क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता था। चालक द्वारा सूझबूझ दिखाए जाने के चलते भी हादसा टल गया। चालक ने गैस लीक होने की जानकारी मिलते ही वाहन को खेत में ले जाकर खड़ा कर दिया था। कोट -- सीएनजी परिवहन में सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। - अभिसार अग्रवाल, क्षेत्रीय अधिकारी (आईओएजीपीएल)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


