फालोअप : हर्ष फायरिंग का आरोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार

Feb 28, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

Bulandsehar News - -पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया-पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर एक

फालोअप :  हर्ष फायरिंग का आरोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार

नगर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर एक बालक को घायल करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी .32 बोर पिस्टल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत 27 फरवरी को सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राबिन वर्मा उर्फ रिंकू पुत्र स्व. विनोद वर्मा निवासी मोहल्ला शेख सराय, निकट अंबर सिनेमा, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि 19 फरवरी को आरोपी के घर बेटी की शादी थी। भात की रस्म के दौरान आरोपी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान गोली पास खड़े 8 वर्षीय रेयांश सोनी के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल, जनपद गौतमबुद्धनगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पहले ही दर्ज किया गया था। अब गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आम्र्स एक्ट की धाराओं की वृद्धि की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि शादी-विवाह या अन्य आयोजनों में हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक प्रवृत्ति से बचें, क्योंकि यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकती

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।