Bulandsehar News: बुलंदशहर : घर में काम करने वाली नौकरानी पर सोने के कड़े चोरी करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Bulandsehar News: बुलंदशहर के लक्ष्मी नगर इलाके में एक नौकरानी ने घर में रखे सोने के कड़े चोरी कर लिए। गृहस्वामी अशोक शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी नगर इलाके में एक घर में काम करने वाली नौकरानी ने सोने के कड़े चोरी कर लिए। पीड़ित गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में लक्ष्मीनगर, लल्ला बाबू चौराहा निवासी पीड़ित अशोक शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर में एक महिला साफ-सफाई का काम करती है। पीड़ित का आरोप है कि उसने अलमारी में रखे उनके पत्नी के सोने के कड़े चोरी कर लिए हैं। अशोक कुमार का कहना है कि घर में उनके और उनके परिवार के अलावा किसी अन्य बाहरी व्यक्ति का आना-जाना नहीं था।
इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुए कीमती गहने बरामद कराने की गुहार लगाई। नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


