ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर -सिकंदराबाद से 10,578 वोटों से आगे रहे महेश शर्मा

-सिकंदराबाद से 10,578 वोटों से आगे रहे महेश शर्मा

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सिकंदराबाद क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा.महेश शर्मा 10,578 वोटों से आगे...

 -सिकंदराबाद से 10,578 वोटों से आगे रहे महेश शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 24 May 2019 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सिकंदराबाद क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा.महेश शर्मा 10,578 वोटों से आगे रहे। सिकंदराबाद क्षेत्र में भाजपा और बसपा से गठबंधन प्रत्याशी के मध्य कड़ी टक्कर देखने को मिली, किंतु अंत में डा.महेश शर्मा ने बाजी मारी। इसके चलते सिकंदराबाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह नजर आया।गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से जुड़े सिकंदराबाद क्षेत्र में पहले ही राउंड से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी भाजपा प्रत्याशी डा.महेश शर्मा अपने प्रतिद्वंदी बसपा से गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर से आगे निकलते तो कभी दोनों के मध्य कांटे की टक्कर नजर आई। हालांकि मतगणना समाप्त होने पर भाजपा प्रत्याशी डा.महेश शर्मा ने बसपा से गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर को 10,578 वोटों से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी डा.महेश शर्मा ने 127138 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बसपा के सतवीर नागर को 116560 वोट मिल सके। सिकंदराबाद से कांग्रेस प्रत्याशी डा.अरविंद कुमार सिंह को महज 3772 वोट मिले। इसके अलावा लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह को 649 मत मिले। सिकंदराबाद से भाजपा प्रत्याशी के आगे रहने पर स्थानीय कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें