मजदूरों के साथ मनरेगा बचाने को लड़ेगी कांग्रेस : प्रज्ञा गौड़
Bulandsehar News - अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव खेलिया में मनरेगा बचाओ संग्राम की बैठक आयोजित की गई। प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा में बदलाव कर मजदूरों को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस की मोहीम में भाग लेने और कलेक्ट्रेट, विधानसभा और संसद का घेराव करने का आह्वान किया।
अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव खेलिया के अम्बेडकर भवन में शनिवार को मनरेगा बचाओ संग्राम की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूरों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया। मनरेगा चौपाल को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा संग्राम प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद व तबाह करने के बाद मजदूरों के खिलाफ मनरेगा में बदलाव कर मजदूरों की कमर तोड़ने के साथ-साथ मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार को छुपाना चाहती है मनरेगा का नाम बदलने की आड़ में योजना में हुए भ्रष्टाचार को दबाने में मजदूरों को मजदूरी न देकर बर्बाद करने का काम किया जा रहा है।
जिला उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र राघव ने कहा कि मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूरों को कांग्रेस की चल रही 10 जनवरी से मोहीम 25 फरवरी तक में सम्मिलित होकर मनरेगा बचाने के लिए कलेक्ट्रेट घेराव लखनऊ में विधानसभा घेराव व दिल्ली के संसद के घेराव जिले से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ की नेतृत्व में एकत्रित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह यादव तथा संचालन उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नारायण शर्मा ,मनीष शर्मा धर्मवीर गौतम राहुल आशिफ अंसारी भगवंशय विपिन कुमार गौरव कुमार ओम प्रकाश सतेंद्र जीतेन्द्र कुमार, आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


