ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरअनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा मैजिक वाहन, 9 घायल

अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा मैजिक वाहन, 9 घायल

कोतवाली क्षेत्र में एनएच 91 पर जिला कारागार के सामने अगले पहिए में पंचर होने के बाद अनियंत्रित होकर सवारियों से भरा मैजिक वाहन पलट...

अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा मैजिक वाहन, 9 घायल
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 28 Mar 2020 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र में एनएच 91 पर जिला कारागार के सामने अगले पहिए में पंचर होने के बाद अनियंत्रित होकर सवारियों से भरा मैजिक वाहन पलट गया। जिसमें सवार 16 लोगों में से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।देश में कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके चलते बाहरी राज्यों और शहरों में रहने वाले लोग अपने घरों को किसी प्रकार लौट रहे हैं। इसी के चलते राजस्थान के अलवर से रामपुर के लिए मैजिक वाहन में सवार होकर 16 लोग जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही मैजिक वाहन सिकंदराबाद क्षेत्र में जिला कारागार के सामने हाइवे पर पहुंचा। अचानक मैजिक वाहन के आगे वाले टायर में पंचर हो गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें