ममता से राष्ट्र निर्माण तक पीढ़ियों का भविष्य संवारती है मां

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। हरसरन शर्मा ने मातृ छाया के महत्व पर बात की। इस अवसर पर माताओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन योगेश्वरी शर्मा ने किया।

ममता से राष्ट्र निर्माण तक पीढ़ियों का भविष्य संवारती है मां

विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या भारती के अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रबंधक हरसरन शर्मा, कोषाध्यक्ष एस. एन. शर्मा, प्रधानाचार्य केपी सिंह द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन करके हुआ मुख्य अतिथि ने कहा कि ममता से राष्ट्र निर्माण तक पढ़ियो का भविष्य संवारती है मां विद्यालय के प्रबंधक हरसरन ने कहा कि "परवरिश और संस्कार का अनूठा संगम है मातृ छाया"एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष एस. एन. शर्मा ने कहा कि "राष्ट्र की निर्माण की प्रथम पाठशाला है मातृछाया एवं मां का योगदान" इस अवसर पर उपस्थित छात्रों की माताओं अपने विचार रखें।

विद्यालय के प्रबंधक हरसरन शर्मा एवं प्रधानाचार्य केपी सिंह ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। संचालन योगेश्वरी शर्मा ने किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।