ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरहाईवे पर रिटायर फौजी और उसकी बहन से लूटपाट

हाईवे पर रिटायर फौजी और उसकी बहन से लूटपाट

थाना क्षेत्र के ब्लॉक के पास हाइवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रिटायर फौजी की बहन के गले से सोने की चेन लूट...

हाईवे पर रिटायर फौजी और उसकी बहन से लूटपाट
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 25 Jun 2020 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के ब्लॉक के पास हाइवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रिटायर फौजी की बहन के गले से सोने की चेन लूट ली। बदमाशों के धक्का देने पर फौजी की बहन बाइक गिरकर घायल हो गई। विरोध करने पर बदमाशों ने फौजी के साथ मारपीट करके घायल कर दिया।

अलीगढ़ के गभाना थाना स्थित गांव भूपाल नगलिया निवासी जुगेन्द्र सिंह रिटायर फौजी हैं। मंगलवार शाम को वह खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव नगला चीती से अपनी बहन शीला देवी को बिठाकर भूपाल नगलिया लेकर जा रहे थे। अरनिया थाना क्षेत्र में ब्लॉक के पास हाइवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लेकर भागने लगे। जाते-जाते बदमाशों ने महिला को बाइक से गिरा दिया।

घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने फौजी के साथ भी मारपीट करके घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से भाई-बहन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनि पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने घायलों को उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें