ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरपुलिस मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी लोकेश को लगी गोली, घायल

पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी लोकेश को लगी गोली, घायल

पशु चोरी की कई घटनाओं में वांछित 20 हजार का इनामी बदमाश लोकेश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। लोकेश अलीगढ़ का रहने वाला...

पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी लोकेश को लगी गोली, घायल
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 30 Sep 2019 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पशु चोरी की कई घटनाओं में वांछित 20 हजार का इनामी बदमाश लोकेश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। लोकेश अलीगढ़ का रहने वाला है।

एसएसपी ने बताया कि

रविवार की रात खुर्जा सीओ गोपाल सिंह, कोतवाल जितेन्द्र कुमार सिंह मय फोर्स के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव ढाकर रोड स्थित सीकरी के निकट घेराबन्दी कर दी। जहां से एक बदमाश बाइक से जा रहा था। पुलिस ने बदमाश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है। घायल बदमाश लोकेश पुत्र सुल्ला उर्फ सुलेमान निवासी गांव कंहोई थाना गभाना जिला अलीगढ़ शातिर किस्म का अपराधी है, जो पर खुर्जा नगर थाने में वांछित चल रहा था।

लोकेश की गिरफ्तारी पर 20 हजार का ईनाम घोषित है। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश पर 5 अभियोग पंजीकृत हैं। बदमाश के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, बाइक बरामद हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें