ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरलोकसभा चुनाव : जिले में बनेंगे सखी बूथ, केवल महिलाएं बूथों पर करेंगी मतदान

लोकसभा चुनाव : जिले में बनेंगे सखी बूथ, केवल महिलाएं बूथों पर करेंगी मतदान

महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए इस बार जिला प्रशासन सभी तहसीलों में सखी बूथ...

लोकसभा चुनाव : जिले में बनेंगे सखी बूथ, केवल महिलाएं बूथों पर करेंगी मतदान
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 18 Mar 2019 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए इस बार जिला प्रशासन सभी तहसीलों में सखी बूथ बनाएगा। इन बूथों पर महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी और केवल महिलाओं ही इन बूथों पर वोट डाल सकेंगी। प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों में बूथों का चयन किया जा रहा है। सातों बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। बूथों पर पूरी तरह से सजावट रहेगी और महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। खासतौर से महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बूथों पर इस बार अलग से उनके लिए व्यवस्था की जाएगी। सातों तहसीलों में जिला प्रशासन सखी बूथ बनाएगा। मुख्य कार्मिक अधिकारी व सीडीओ ईशा दुहन ने बताया कि सखी बूथों पर केवल महिलाओं को ही वोट डालने दिया जाएगा। इसके अलावा सखी बूथों पर महिला कर्मचारियों की ही डयूटी लगाई जाएगी। इन बूथों पर पुरूषों का प्रवेश पूरी तरह से निषेद्य रहेगा। सखी बूथों पर सजावट के साथ-साथ मतदान करने के लिए होर्डिस व वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किसानों मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। सखी बूथों को ऐसी जगह बनाया जाएगा जहां पर साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से दुरूस्त होगी। बूथों पर किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होगी। इसके लिए जिस बूथ को सखी बूथ बनाया जाएगा वहां के नोडल अधिकारी व संबंधित प्रधानाचार्य को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। सखी बूथों पर पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी रहेंगे। बूथों पर फूलों से सजावट भी की जाएगी। मतदान से पहले जिला प्रशासन सातों सखी बूथों को बना देगा। इसके लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सात तहसीलों में सखी बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए बूथों का चयन किया जा रहा है। कुछ तहसीलों में सखी बूथों का चयन कर लिया गया है और उन पर व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। सखी बूथों पर केवल महिलाएं ही वोट डाल सकेंगी और महिला कर्मचारियों को ही डयूटी पर लगाया जाएगा। -ईशा दुहन, मुख्य कार्मिक अधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें