लोहड़ी पर्व आज, लोगों में उत्साह, घरों में तैयारियां पूरी
Bulandsehar News - -लोहड़ी आज मनेगी, कल मनेगा मकर संक्रांति पर्व, लोगों में उत्साहलोहड़ी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह, घरों में तैयारियां पूरीलोहड़ी पर्व को लेकर लोगों

लोहड़ी पर्व आस्था और उमंग के साथ आज मंगलवार को मनाया जाएगा। घरों में पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। लोहड़ी पर्व की संध्या से पूर्व लोगों ने बाजारों में खरीदारी की। लोहड़ी पर्व आज मनेगा तो कल मकर संक्रांति पर्व होगा। दोनों पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। घरों में विभिन्न प्रकार के कवान बनाए जाएंगे और प्रसाद के रूप में उनका वितरण होगा। लोहड़ी को लेकर खास तौर पर पंजाबियों में खास उत्साह है। लोहड़ी के एक दिन बाद संग्रांत यानी सक्खिों के महीने की शुरूआत का पहला दिन होता है।
मंगलवार को लोहड़ी मनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोहड़ी के दिन घरों में विशेष पकवान बनाए जाएंगे और पूजा अर्चना होगी। शाम के समय आग के सामने लोग बैठकर जश्न मनाएंगे। बताया गया कि जिन लोगों की नई शादी होती है या फिर परिवार के नन्हा मेहमान आता है उन लोगों द्वारा विशेष रूप से लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। देर रात तक घरों में लोहड़ी का जश्न होगा। हरीश चंद्र कॉलोनी एवं खुर्जा अड्डा स्थित लाजपतपुरी में लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। वहीं, कल मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा तो लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों द्वारा इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है। घरों में प्रसाद का वितरण होता है और लोग भंडारे आयोजित कर प्रसाद बांटते हैं। इस दान करना भी विशेष माना गया है। दोनों पर्व जिले में आस्था व उमंग के साथ मनाए जाएंगे। ----- तिल मूंगफली की बढ़ी डिमांड सूर्य 15 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुधवार को लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर शहर के बाजार सजे-संवरे रहे। तिल, मूंगफली, रामदाना, काजू, किसमिस से बने आइटमों की डिमांड रही। लाई, तिल के लड्डू और गजक पसंद पर हावी हैं। शहर के जगह-जगह दुकानें सज गई हैं। तिल की गजक अबकी 240 रुपए किलो से 350 रुपए किलो तक बिक रही है। जबकि तिल बर्फी, लड्डू के दाम अलग-अलग है। मूंगफली, काजूदाना के आइटम भी बाजारों में मौजूद हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




