
लिंक एक्सप्रेस वे : 8695 किसानों की भूमि का होगा अधिग्रहण
Bulandsehar News - लिंक एक्सप्रेस वे : 8695 किसानों की भूमि का होगा अधिग्रहणलिंक एक्सप्रेस वे : 8695 किसानों की भूमि का होगा अधिग्रहणलिंक एक्सप्रेस वे : 8695 किसानों की
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गंगा एक्सप्रेस वे से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण प्रस्तावित है। जल्द ही लिंक एक्सप्रेस वे धरातल पर दिखाई देगा। जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है। जिले में 8695 किसानों की लगभग 677 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। यह लिंक एक्सप्रेस-वे जिले की पांच तहसीलों के 39 गांवों से होकर गुजरेगा। इसका मुख्य उद्देश्य जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच सीधा और सुगम मार्ग उपलब्ध कराना है। इससे यात्रा का समय कम होगा और पूरे क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक तथा परिवहन विकास को गति मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार, भूमि अधिग्रहण के बाद करीब 8695 किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। लिंक एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई लगभग 18 किलोमीटर और चौड़ाई करीब 30 मीटर प्रस्तावित है। इसके निर्माण पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि किसानों को उनकी भूमि का उचित और समयबद्ध मुआवजा दिया जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, शिकारपुर और स्याना क्षेत्र के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से औद्योगिक निवेश बढ़ने, नए रोजगार सृजित होने और स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलने की संभावना है। जेवर एयरपोर्ट तक आसान पहुंच से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। स्थानीय लोगों और किसानों में इस परियोजना को लेकर सकारात्मक उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि यह एक्सप्रेस-वे न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा देगा। कोट --- लिंक एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए शासन की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है। बहुत जल्द इसके लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। -प्रमोद कुमार पाण्डेय, एडीएम प्रशासन

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




