रात में फिर तेंदुए की आहट, वनकर्मी कर रहे पैट्रोलिंग
Bulandsehar News - फोटो --- 151रात में फिर तेंदुए की वनकर्मी कर रहे पैट्रोलिंगरात में फिर तेंदुए की वनकर्मी कर रहे पैट्रोलिंगरात में फिर तेंदुए की वनकर्मी कर रहे पैट्रोल

औरंगाबाद।औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में ग्रामीणों ने आधी रात फिर तेंदुए की आंखें देखने का दावा किया है।हालांकि वन कर्मी इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे है।देर रात तक वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ जंगल में सर्च अभियान चलाया है।लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है।टीम मौके पर लगातार गश्त कर रही है। बता दे कि गांव पाली बेगपुर में रात करीब साढ़े बारह बजे वन कर्मी कुछ ग्रामीणों के साथ जंगल में पैट्रोलिंग कर रहे थे।इस दौरान गांव निवासी अतुल शर्मा, अनेश शर्मा और कपिल शर्मा ने ओम शर्मा के खेत से तेंदुए निकलने हुए देखने का दावा करते हुए बताया कि तेंदुए की आंखें ही देखी थी वो पड़ोसी दिगम्बर शर्मा के खेत में फिर से तेंदुआ घुस गया।उन्होंने
दावा करते हुए बताया कि तेंदुए ने शोर शराबा भी किया था। वनकर्मी हुकम सिंह इतना जरूर कहा है कि ग्रामीणों ने आंखें देखकर हल्ला मचाया था।बाद में वन कर्मियों ने डंडे के सहारे रात दो बजे तक तेंदुए की तलाश की है।लेकिन नतीजा सिफर रहा है।वन रेंजर अंकित अरोड़ा ने बताया कि ग्रामीण जिस खेत में तेंदुए के दिखाई देने का दावा कर रहे है।उस खेत में तेंदुए के पद चिन्हों के निशान नहीं मिले है।केवल नीलगाय ने जरूर खेत में नुकसान कर रखा है।टीम को मौके पर तैनाती के निर्देश दिए है।तेंदुए की चहल पहल होने पर ही पिंजरा लगाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




