Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsLegislative Sports Competition Kicks Off at Vedic Inter College Aurangabad Ahir
वैदिक इंटर कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

वैदिक इंटर कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

संक्षेप:

Bulandsehar News - गांव औरंगाबाद अहीर के वैदिक इंटर कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा का उद्घाटन विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया। पहले दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, जूडो और भारोतोल्लन की प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं में भजनलाल भाटी इंटर कॉलेज, नंगला काला, और चौबीसा कन्या इंटर कॉलेज की टीमें शामिल रहीं।

Dec 17, 2025 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

गुलावठी। गांव औरंगाबाद अहीर स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा के पहले दिन का उद्घाटन विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा कराया गया। पहले दिन के खेलों में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, जूडो, भारोतोल्लन के खेल हुए। ब्लॉक प्रमुख नेहा यादव, पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति सुनील यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकित भाटी, सुनील कुमार, भूपेंद्र सिंह अत्री, शुभम राणा, राजकमल, व्यायाम प्रशिक्षक दीपक कुमार मौजूद रहे। वॉलीबॉल में बालक वर्ग में सब-जूनियर में भजनलाल भाटी इंटर कॉलेज ककोड़, जूनियर वर्ग में बसंती देवी ग्लोबल स्कूल देवली तथा सीनियर वर्ग में औरंगाबाद अहीर की टीम विजेता रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कबड्डी में बालक वर्ग में सब-जूनियर में नंगला काला, जूनियर में एस के इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। बालिका कबड्डी में सब-जूनियर में चौबीसा कन्या इंटर कॉलेज मोहाना तथा जूनियर वर्ग में दयावती दीवान इंटर कॉलेज सिकंदराबाद की टीम ने जीत दर्ज की। बालक 100 मीटर सब-जूनियर में मानव प्रताप, जूनियर में रमेश तथा सीनियर में बंटी ने दौड़ जीती। बालिका 100 मीटर सब-जूनियर में काव्य जूनियर में ख़ुशी यादव विजेता रही। 200 मीटर में राहुल, योगेश, अफ़्शा, 400 मीटर में नितिन, दीपांशी, 800 मीटर में नेहा, ख़ुशी, विष्णु, 1500 अर्जुन, यश जीते। कुश्ती में ज़ैद, कैफ़, नकुल, कृष्णा, शहूद, इंज़माम, निखिल, अनुष्का ने जीत दर्ज की। जूडो में बबीता, भक्ति, करुणा तथा भारोतोल्लन में चिंकी रावत विजेता बने।