
18 संपर्क मार्गों का 10.50 करोड़ की लागत से होगा निर्माण व मरम्मत कार्य
Bulandsehar News - विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जर्जर संपर्क मार्गों के नवनिर्माण और विशेष मरम्मत कार्य के लिए शासन से 10.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त की है। इनमें प्रमुख मार्गों जैसे जाहिदपुर, नंगला वंशी, और सिकंदराबाद-गुलावठी शामिल हैं। यह कार्य क्षेत्र में सड़क परिवहन को बेहतर बनाएगा।
ककोड़, संवाददाता। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले जर्जर पड़े संपर्क मार्गो के नवनिर्माण व विशेष मरम्मत कार्य के लिए शासन को स्वीकृति के लिए पत्र दिये थे। शासन से विधायक लक्ष्मीराज सिंह के पत्रों से 18 संपर्क मार्गो के नवनिर्माण व विशेष मरम्मत कार्य के लिए 10.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन संपर्क मार्गो का होगा नवनिर्माण व विशेष मरम्मत कार्य -जाहिदपुर संपर्क मार्ग -नंगला वंशी से कादलपुर -खानपुर इंटर कॉलेज संपर्क मार्ग -गुलावठी-बरमदपुर-समकौल-बागवाला संपर्क मार्ग -भमरा संपर्क मार्ग -एम.बी.मार्ग कैथाला संपर्क मार्ग -सिकंदराबाद-गुलावठी-औरंगाबाद संपर्क मार्ग -छपरावत से कोटा सनोटा संपर्क मार्ग -गुलावठी -बी0बी0नगर से फैजाबाद से रिठावली संपर्क मार्ग -जनपद बुलंदशहर में जाहिदपुर संपर्क मार्ग के किलोमीटर एक में स्थित क्षतिग्रस्त लघु सेतु का पुनः निर्माण कार्य -निठारी से रसूलपुर रिठौरी की छूटी कड़ी का नवनिर्माण कार्य -ग्राम नूरपुर की मढैया से चंदन की मढैया संपर्क मार्ग से विलायत नगर संपर्क मार्ग -ग्राम भौरा से लेकर छतु बाबा के मंदिर तक रास्ता निर्माण कार्य -चांगौली मोड़ से आजमपुर संपर्क मार्ग निर्माण व क्षतिग्रस्त पुलिया पुनः निर्माण कार्य - सिकंदराबाद -खुर्जा मार्ग से अगराई संपर्क मार्ग -ग्राम बंचावली काली नदी के पुल से रसूलपुर रिठौरी थया गोरखनाथ मंदिर संपर्क मार्ग -सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग से शहबाजपुर होते हुए शिव मंदिर आढा तक संपर्क मार्ग -महेपा से रौनी सलौनी रेलवे हॉल्ट संपर्क मार्ग -बड़ौदा से जाहिदपुर की छूटी कड़ी का नवनिर्माण कार्य


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


