जनपद में खुलेंगे खेलो इंडिया केन्द्र
जनपद में खुलेंगे खेलो इंडिया केन्द्र

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 23 Jul 2020 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें
खेल निदेशालय की ओर आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि जनपद के पूर्व खेल चेम्पियनों (राष्ट्रीय स्तर, अंतर्राष्ट्रीय स्तर, डिप्लोमा अन्य उपलब्धियों) के माध्यम से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जनपदों में खेलों इंडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों को खोले जाने का उद्देश्य खिलाड़ियों के जमीनी स्तर के प्रशिक्षण के अलावा भूतपूर्व चेम्पियनों की आय का एक निरंतर स्रोत भी शुरू हो सके। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन 24 जुलाई को निर्धारित प्रारूप पर दे सकता है। आवेदन का प्रारूप स्पोर्ट्स स्टेडियम टांडा से प्राप्त किया जा सकता है।
