ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरकांवड़ यात्रा : कंट्रोल रूम की स्थापना, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

कांवड़ यात्रा : कंट्रोल रूम की स्थापना, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

पुलिस-प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जुटा हुआ है। कांवड़ यात्रा के लिए जनपद मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित...

कांवड़ यात्रा : कंट्रोल रूम की स्थापना, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 12 Jul 2022 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस-प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जुटा हुआ है। कांवड़ यात्रा के लिए जनपद मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित गया है। 14 से 30 जुलाई तक 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।

विदित हो कि कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है। मुख्य पर्व शिवरात्रि 26 जुलाई को मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कानून एवं शांति व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए कलक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटिड कोविड कम्पाउंड एंड कंट्रोल सेंटर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 14 जुलाई से 30 जुलाई तक अनवरत कार्यरत रहेगा।

कंट्रोल रूम पर 24 घंटे लगाईं ड्यूटी

जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम का नंबर 05732-282828 रहेगा। कंट्रोल रूम पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 24 घंटे कर्मचारियों की बदल-बदल कर ड्यूटी रहेगी।

इस बार 3 गुना अधिक कावड़ियों का अनुमान

जनपद से इस बार पिछले सालों की अपेक्षा तीन गुना से अधिक कांवड़ियों के गोमुख-हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने की संभावना जताई जा रही हैं। करीब 50 से 60 हजार कांवड़ियों के जिले से कांवड़ लेने जाने का अनुमान है।

शिवालयों पर होगी लंबी बैरिकेडिंग

जनपद में अहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर, बरासऊ स्थित प्राचीन शिव मंदिर, खुर्जा स्थित सिद्धेश्वर मंदिर सहित प्रमुख एवं प्राचीन शिव मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। सभी प्रमुख शिवालयों पर बैरीकेडिंग होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनात किए जाएंगे। एडीएम प्रशासन डा.प्रशांत कुमार और एसपी क्राइम कमलेश बहादुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं। जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम 14 से 30 जुलाई तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

-चन्द्र प्रकाश सिंह, डीएम

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े