बिना हेलमेट 120, सीट बेल्ट न लगाने पर 68 चालकों के चालान, 15 वाहन सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - बिना हेलमेट 120, सीट बेल्ट न लगाने पर 68 चालकों के चालान, 15 वाहन सीज

बिना हेलमेट 120, सीट बेल्ट न लगाने पर 68 चालकों के चालान, 15 वाहन सीज

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ प्रवर्तन नीतृ शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा बीते 19 मई से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने शहर के प्रमुख चौराहों, हाईवे और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट 120 चालक, बिना सीट बेल्ट सफर कर रहे 68 वाहनों के चालान किए गए।

वहीं ओवरस्पीडिंग के 67 चालान, गलत दिशा के 62 चालान ड्राइविंग के दौरान मोबाइल प्रयोग करने पर 40 चालान शराब पीकर वाहन चलाने पर 13 चालान किए गए। इसके अलावा 15 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।