नौकरी दिलाने के नाम बैंक खाते खुलवाकर ठगी

Apr 04, 2026 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - आरोपी ने मारुति सुजुकी में नौकरी दिलाने का दिया झांसानौकरी दिलाने के नाम बैंक खाते खुलवाकर ठगीनौकरी दिलाने के नाम बैंक खाते खुलवाकर ठगीनौकरी दिलाने के

नौकरी दिलाने के नाम बैंक खाते खुलवाकर ठगी

जनपद में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाजों ने युवक को नौकरी का झांसा देकर उससे बैंक खाते खुलवाए और उनके माध्यम से संदिग्ध लेनदेन किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी भोलेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2025 में उसे एक मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें खुद को मारुति सुजुकी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे व्हाट्सऐप पर ऑफर लेटर भेजकर इंटरव्यू के लिए कहा गया।

आरोप है कि बाद में अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर उससे तीन अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए गए। इसके बाद उससे एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड की जानकारी लेकर कोरियर के माध्यम से मंगवा लिए गए। पीड़ित ने बताए गए पते पर सभी दस्तावेज भेज दिए। कुछ समय बाद जब बैंक कर्मी उसके घर पहुंचे और खातों में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी दी, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने अपने खातों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी के इस मामले में आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।