नौकरी का झांसा देकर सात लाख ठगे, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

नौकरी का झांसा देकर सात लाख ठगे, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

नौकरी का झांसा देकर सात लाख ठगे, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोतवाली देहात पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वह ब्यूटी पार्लर का कार्य करती है। आरोप है कि गौरव शर्मा नामक व्यक्ति ने स्वयं को एक सांसद का चालक बताते हुए उसे नेवी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। विश्वास में लेकर आरोपी ने विभिन्न तिथियों पर उसके शैक्षिक दस्तावेज और रुपये लिए。

महिला का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम पर उससे बैंक खाते और नकद के माध्यम से कुल सात लाख रुपये लिए गए। साथ ही एक अवसर पर कार में बैठाकर उसके साथ अशोभनीय व्यवहार और बदसलूकी की गई।

धमकी का मामला

महिला का कहना है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी और उसके सहयोगी ने कथित रूप से अश्लील वीडियो वायरल करने तथा जान से मरवाने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पूर्व में भी पुलिस से की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई। अब

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने एस एस पी के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला ने कितने रुपये हड़पने का आरोप लगाया है?
महिला ने नौकरी लगवाने के नाम पर कुल सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।