ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहररात में झमाझम बारिश, घटाओं से दिन में छाया अंधेरा, बढ़ी ठंड

रात में झमाझम बारिश, घटाओं से दिन में छाया अंधेरा, बढ़ी ठंड

मंगलवार सुबह से ही घटाओं के कारण अंधेरा छाया हुआ है।

मंगलवार सुबह से ही घटाओं के कारण अंधेरा छाया हुआ है।
1/ 3मंगलवार सुबह से ही घटाओं के कारण अंधेरा छाया हुआ है।
मंगलवार सुबह से ही घटाओं के कारण अंधेरा छाया हुआ है।
2/ 3मंगलवार सुबह से ही घटाओं के कारण अंधेरा छाया हुआ है।
मंगलवार सुबह से ही घटाओं के कारण अंधेरा छाया हुआ है।
3/ 3मंगलवार सुबह से ही घटाओं के कारण अंधेरा छाया हुआ है।
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 22 Jan 2019 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार सुबह से ही घटाओं के कारण अंधेरा छाया हुआ है। वहीं सोमवार देर रात गड़गड़ाहट के साथ हुई झमाझम बारिश के बाद ठंड और गलन बढ़ गई है। जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही है। वहीं न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। किसानों की फसलों को भी बारिश से फायदा होगा। सोमवार को लगभग 18 एमएम बारिश हुई है। जिलेभर में सोमवार की देर रात जमकर बारिश हुई। जिसके बाद मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ठिठुरन बढ़ गई। बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। वहीं मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाये रहे। घटाओं के कारण अंधेरा छाया रहा। 9 बजे करीब हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम ने अचानक बदली करवट से एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अहसास हो गया। पिछले दो दिनों पहले तापमान में काफी उछाल आ गया था। जिससे लोगों ने दिन में गर्मी का अहसास भी किया। बारिश होने के बाद फिर ठंड लौटी। मंगलवार को दिनभर कुछ लोगों ने अलाव, हीटर और ब्लोअर का सहारा लिया। तो कुछ लोग समय से पहले ही घरों में जाकर दुबके। वहीं मौसम विभाग ने अभी दो दिन और मौसम खराब होने का अनुमान लगाया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।- 18 एमएम हुई बारिशजिलेभर में सोमवार को दोपहर दो बजे से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। शाम के समय कुछ देर के लिए बारिश बंद हुई, लेकिन देर रात झमाझम बारिश हुई। जनपद में कुल 18 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश ने लोगों को ठंड का अहसास कराया।- किसानों की फसलों को होगा फायदाजनपद में हुई बारिश किसानों की फसलों के लिए मुफीद साबित होगी। बरसिम, गेहूं और गन्ना की फसलों के लिए बारिश सोना बनकर बरसी है। वहीं गन्ना किसानों के लिए मुसीबत भी बनीं। किसान काफी संख्या में गन्ना लेकर मिल में पहुंचे। जहां रात के समय उन्हें बारिश के कारण परेशानी से दो चार होना पड़ा।- पशु-पक्षियों का भी हाल-बेहालबारिश होने से पशु पक्षी भी बेहाल हो गये। सोमवार देर रात हुई झमाझम बारिश पशु-पक्षी परेशान देखे गये। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण गलन बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें