21 मिनट में किसान-जवान के कार्यकर्ताओं को साध गए जयंत
Bulandsehar News - रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुलंदशहर में 21 मिनट का भाषण दिया, जिसमें उन्होंने किसान, जवान और सभी वर्गों को जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने अपने पूर्वजों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी का भी धन्यवाद किया। जयंत ने कहा कि रालोद सभी का दल है और बुलंदशहर को अपना गृह जनपद मानते हैं।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने 21 मिनट के भाषण में किसान, जवान के साथ सभी वर्ग को साधने का हरसंभव प्रयास किया। अपने दादा चौ.चरण सिंह, पिता चौ.अजित सिंह के साथ जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का खूब जिक्र किया। जयंत चौधरी ने अपने भाषण की शुरुआत चौ.अजित सिंह की तरह राम राम जी कहकर की। बुलंदशहर को वीर-शहीदों की धरती कहकर जनपदवासियों को तालियां बजाने पर जयंत चौधरी ने मजबूर कर दिया। घर-परिवार से ज्यादा राष्ट्र की चिंता करने वाला बुलंदशहर वासियों को बतलाया।
देश की रक्षा के लिए जवान और खेती में मजबूत किसान बुलंदशहर के लोगों को कहा। गठबंधन धर्म निभाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को किसानों का हितैषी बताते हुए बजट में किसानों के लिए की गई घोषणाओं का विस्तार से जिक्र किया। फिर दोहराया रालोद सभी का दल राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद जयंत चौधरी ने बुलंदशहर में फिर कहा कि रालोद सभी का दल है। आगे इसका अध्यक्ष तुम में से भी बन सकता है। सभा में मुस्लिमों की भी खासी संख्या देख भाईचारा का संदेश देते हुए कहा कि जात-पांत के साथ हिन्दू-मुस्लिम की दूरी खत्म करो। बुलंदशहर को मैं गृह जनपद मानता हूँ जयंत चौधरी ने रालोद के संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि यहां बुलंदशहर के लोग बुलंदी के साथ खड़े हुए हैं। कहा कि मैं बुलंदशहर को अपना गृह जनपद मानता हूँ। प्रदेश महासचिव संगठन राजीव चौधरी ने जब अपने भाषण में यह कहा कि चौ.चरण सिंह परिवार को अपनी चमड़ी की जूती भी पहना दी जाए तो भी उनका कर्ज नहीं उतार सकते, तो यह सुनकर जयंत चौधरी भावुक हो गए। नहीं पहना चांदी का मुकुट जयंत चौधरी शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे, जब आयोजक ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाने का प्रयास किया तो उन्होंने पहना नहीं, बल्कि सम्मान में केवल हाथ में लेकर रख लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



