खामनेई की मौत से ग़म और गुस्सा, घरों पर लगाए काले झंडे
Bulandsehar News - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में आक्रोश फैल गया है। औरंगाबाद में काले झंडे लगाए गए हैं, और दिल्ली में प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने यूपी में हाई अलर्ट किया है और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई है। शिया लोग खामनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की जानकारी के बाद शिया समुदाय में आक्रोश फैला हुआ है। रविवार से ग़म और गुस्से में घिरे लोगों ने औरंगाबाद के इमामबाड़े में मकानों के आगे काले झंडे लगा दिए हैं। दोपहर में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोग बस से रवाना हो गए। जबकि रात में मजलिश हुई। शिया बाहुल्य मोहल्ला सादात के लोगों के साथ महिलाएं भी ग़म में डूब गईं। बड़ वाले इमामबाड़े में लोगों ने मकानों के आगे काले झंडे लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही रमजान के पाक महीने में इस्राइल अमेरिका के ईरान पर हमले की निंदा की गई।
दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में एक बस भरकर शिया समुदाय के लोगों ने पहुंचकर वहां भाग लिया। प्रदर्शन में सोमवार तड़के शामिल होकर लोग घरों को लौट आए। रविवार रात बड़ वाले इमामबाड़े में मजलिश हुई। मोहल्ला सादात निवासी हसनैन अब्बास नकवी ने बताया कि खामनेई की मौत की खबर पर शोक के प्रतीक काले झंडे लगाए गए हैं। पूरी दुनिया के खानमेई मजहबी रहनुमा थे। दुनिया के मुसलमान शोक में डूबे हुए हैं। पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की जानकारी मिलते ही यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके बाद जनपद पुलिस भी सतर्क हो गई है। थाना प्रभारी ने मोहल्ला सादात में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन न करने को कहा है। हालांकि देर शाम एसडीएम सदर दिनेश चंद और सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने भारी पुलिस फोर्स के साथ संवेदन शील इलाकों में गश्त करके होली पर्व पर सख्ती का अहसास कराया है। पुलिस कई बार मोहल्ला सादात में पहुंचकर गतिविधियों पर नजर रख रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



