ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरपड़ताल : जर्जर पुल कभी भी ले सकते हैं जान

पड़ताल : जर्जर पुल कभी भी ले सकते हैं जान

गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद भी जिले के अधिकारी अभी भी नहीं चेते तो यहां भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जनपद में नहर, नदी पर बने कई पुल जर्जर...

पड़ताल : जर्जर पुल कभी भी ले सकते हैं जान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 01 Nov 2022 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद भी जिले के अधिकारी अभी भी नहीं चेते तो यहां भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जनपद में नहर, नदी पर बने कई पुल जर्जर अवस्था में हैं, जहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।

जिला मुख्यालय की बात करें तो काली नदी पर बने पुल की मियाद खत्म हुए लगभग एक दशक से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुराने पुल को खुर्द-बुर्द नहीं किया गया। इस पुल पर अभी भी बदस्तूर यातायात संचालित है, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। नगर में मोहल्ला सरायधारी का पुल भी अत्यंत जर्जर अवस्था में है। पुल से लगातार प्लास्टर और ईंटें गिर रही हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की कई बार शिकायत की। स्थानीय सभासद साजिद ने प्रशासन से शिकायत की तो डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और यहां आवागमन पर रोक लगा दी। पुल से जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। नीचे रास्ते को भी बंद किया गया, लेकिन लोगों ने स्वयं ही बैरिकेडिंग को हटा लिया। इसके अलावा पहासू-खुर्जा मार्ग पर गंगनहर पुल भी बेहद खस्ताहाल में है। दोनों साइड की रेलिंग टूट चुकी है। पुल के बीचों-बीच गड्ढा हो गया है। लोगों को गड्ढे का सरिया दिखाई दे रहा है, लेकिन अधिकारियों को जर्जर पुल दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां भी भी हादसा हो सकता है। बुगरासी के गांव भगवानपुर से अमरोहा को जोड़ने वाला पुल पिछले दिनों पानी के तेज बहाव में बह गया। पुल का निर्माण तो नहीं हुआ, लेकिन यहां मिट्टी भरकर आवागमन शुरू किया है। भारी वाहन यहां प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा छतारी के गांव चौढ़ेरा में खारजा नहर पर बना पुल क्षतिग्रस्त है। छतारी के पंडरावल पहासूार्ग पर बन्नेर शरीफ के निकट बना नगर का पुल जर्जर हालत में है। इसके अलावा स्याना के गांव वैरा फिरोजपुर व गांव घंसूरपुर को जोड़ने वाला नहर का पुल काफी समय से जर्जर हालत में है। किसान बड़ी ही सावधानी से इस पुल सेगुजरते हैं। अधिकारियों का जर्जर पुलों की ओर कोई ध्यान नहीं है। अधिकारियों ने इनका संज्ञान नहीं लिया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें