पुनीत हत्याकांड: एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, कई संदिग्धों से पूछताछ

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

पुनीत हत्याकांड: एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, कई संदिग्धों से पूछताछ

पुनीत हत्याकांड: एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, कई संदिग्धों से पूछताछ

नगर क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी निवासी युवक पुनीत अरोड़ा की हत्या के मामले में एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस टीमों द्वारा 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अध्ययन किया जा रहा है। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से घटना के खुलासे का प्रयास है। कई संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस अधिकारी जल्द ही खुलासे की उम्मीद जता रहे हैं।

हत्या की घटना

गौरतलब है कि 1 जून को नगर की आनंद विहार कालोनी निवासी पुनीत अरोड़ा अपने घर से निकलकर लापता हो गया था। परिजनों ने एसएसपी से मिलकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई। 4 जून को पुनीत का शव शिकारपुर की पलड़ा झाल से बरामद हुआ। जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि पुनीत की मौत पानी में डूबने से नहीं, बल्कि चार-पांच दिन पहले गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरहीम कर दिया गया। करीब 25वर्षीय पुनीत अरोड़ा की अगले महीने शादी होने वाली थी।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस की दो टीमों द्वारा हत्या के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि एक सप्ताह बाद भी यह पता नहीं चल सका है कि पुनीत किसके साथ नहर पर गया था? पुलिस टीमों द्वारा आनंद विहार कॉलोनी और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया है। इसके साथ ही मृतक एवं कुछ अन्य संदिग्धों के मोबाइल की कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है। नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुनीत अरोड़ा की हत्या कब हुई थी?
पुनीत अरोड़ा की हत्या 1 जून को घटित हुई जब वह अपने घर से लापता हो गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।