जिले में 19 दवा व्यापारियों की जांच शुरू
Bulandsehar News - गाजियाबाद में कोडीन युक्त कफ सीरप सप्लाई करने वाले 19 दवा व्यापारियों की जांच औषधि विभाग ने शुरू की है। हाल ही में चार ट्रक कोडीन कफ सीरप पकड़े गए थे, जो बुलंदशहर और अलीगढ़ के थोक सप्लायर के नाम पर भेजे जा रहे थे। अभी तक किसी भी दवा व्यापारी के पास सीरप नहीं मिला है।
जिले में कोडीन युक्त कफ सीरप सप्लाई करने के मामले में पकड़े गए दवा व्यापारियों की जांच औषधि विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वर्ष 2023 में 19 दवा व्यापारी कोडीन युक्त कफ सीरप की सप्लाई करते पकड़े गए थे। अब गाजियाबाद में सीरप के चार ट्रक पकड़े जाने के बाद सहायक आयुक्त ने इन दवा व्यापारियों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। गाजियाबाद में औषधि विभाग की टीम ने कोडीन युक्त कफ सीरप से भरे चार ट्रक पकड़े थे। इन सभी की जांच करने पर गाजियाबाद में स्टॉक किए जाने के बाद इन्हें बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा के थोक सप्लायर के नाम बिल काटकर भेजने का मामला सामने आया।

जबकि इन सप्लायरों की ओर से भी कुछ माल सीधे ही सप्लाई कर दिया जाता है, जबकि जरूरत के अनुसार कुछ माल को स्टॉक कर लेते हैं। अब कफ सीरप सप्लायरों के नाम सामने आने पर अफसरों ने जांच शुरु कर दी है। औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि वर्ष 2023 में जिले के 19 दवा व्यापारियों के यहां कफ सीरप की सप्लाई करने का मामला सामने आया था। अब इन्हीं व्यापारियों की जांच करने के निर्देश मिले हैं, कि कहीं फिर यही दवा व्यापारी सप्लाई तो नहीं कर रहे हैं। इनकी जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। फिलहाल अभी तक किसी भी दवा व्यापारी के यहां कोडीन युक्त कफ सीरप नहीं मिला है। मैन्युफ्रैक्चर से मिला सप्लायरों का डाटा खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार कोडीन युक्त कफ सीरप बनाने वाले मैन्युफ्रैक्चर से स्टॉकिस्ट का डाटा मांगा गया है। इस डाटा के आधार पर थोक सप्लायर चिन्हित किए गए हैं। इस दौरान बुलंदशहर के भी 19 व्यापारियों के नाम सामने आए हैं। कोट-- पूर्व में पकड़े गए दवा व्यापारियों की जांच करने के निर्देश मिले हैं। कहीं फिर से तो कोडीन युक्त कफ सीरप सप्लाई नहीं किए जा रहे हैं। इन सभी की जांच की जा रही है। अभी तक किसी के यहां भी सीरप नहीं मिले हैं। - अनिल कुमार आनंद, औषधि निरीक्षक बुलंदशहर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




