
बिना टेंडर बनीं सड़कों की जांच शुरू
Bulandsehar News - -सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुआ जांच समिति का गठनबिना टेंडर बनीं 50 से अधिक सड़कों की जांच शुरूबिना टेंडर बनीं 50 से अधिक सड़कों की जांच शुरूबिना
नगर पालिका क्षेत्र में बिना बोर्ड स्वीकृति और बिना टेंडर किए 50 से अधिक सड़कों और नालियों के निर्माण के आरोपों की जांच के लिए अब टीम गठित की गई है। शासन के निर्देश पर एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में टीम का गठन किया है। नगर पालिका के सभासद नीरज चौधरी, निक्की चौधरी व योगेश गुप्ता ने शासन को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि नगर पालिका में बिना स्वीकृति और टेंडर के ही सड़क निर्माण शुरू करा दिया था। आरोप लगाया था कि नगर के लल्ला बाबू चौराहा से वाया पुराना महिला अस्पताल खुर्जा अड्डा की ओर सड़क पर दोनों ओर टाइल्स लगाने का काम शुरू करा दिया गया।
आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने बड़े बड़े कार्योंें टेंडर प्रक्रिया से बचने के लिए टुकड़े करते हुए कुटेशन के आधार पर कार्य कराए गए। मामले में शासन ने शिकायत पर जांच कराने के लिए डीएम को आदेश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार के निर्देशन में लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा विभाग और अधिशासी अभियंता निर्माण खंड दो को जांच के लिए नियुक्त किया है। साथ ही निर्देशित किया है कि प्रकरण की शीघ्र जांच कराते हुए रिपोर्ट दी जाए। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के छह ठेकेदारों ने अभी तक करीब 50 लाख रुपये के कार्य बिना स्वीकृति किए हैं, जिन्हें अब श्रमदान घोषित करने की तैयारी है। जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




