अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस: बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार

Dec 03, 2025 06:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

Bulandsehar News - अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस: बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस: बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। परिषदीय बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग बच्चों को अतिथियों ने शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को नगर के जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, डीआईओएस विनय कुमार, बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडे्य एवं डायट प्राचार्य पीके उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए शासन द्वारा काफी योजनाएं चलाई जा रही हैं और उनका बच्चों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे स्वयं को कमजोर न समझें शासन पूरी तरह से उनकी पढ़ाई के लिए गंभीर है। उन्होंने बच्चों को मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के संस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता के नाटक प्रस्तुत किए। खेलों में बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, छूकर पहचानों, रस्साकशी व चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए पुरस्कार जीते। डीसी पंकज गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।