भूमि विकास बैंक: प्रतिनिधि के चुनावों का बिगुल बजा, 35 हजार वोटर्स तय करेंगे भाग्य
Bulandsehar News - उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले की सात विधानसभाओं में लगभग 35,000 मतदाता 7 प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। सहकारिता विभाग ने मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है और चुनावी प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो चुकी है। 27 जनवरी तक चुनाव संपन्न होंगे।

जिले में उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सातों विधानसभाओं में करीब 35 हजार मतदाता सात प्रतिनिधियों का भाग्य तय करेंगे। सहकारिता विभाग द्वारा शुरू कराई गई चुनावी प्रक्रिया के तहत जिले की सातों तहसीलों में स्थित बैंकों के लिए मतदान होना है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक प्रतिनिधि चुना जाएगा जिसके लिए उम्मीदवारों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सहकारिता विभाग द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है और इस पर आपत्तियां ली जा रही हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनावी प्रक्रिया होगी। जिले की भूमि विकास बैंक की सात शाखाएं हैं और इनके लिए प्रतिनिधियों के चुनाव होने हैं।
एक बैंक के लिए एक प्रतिनिधि का चुनाव जाना है। गत दिनों शासन स्तर से पूरा कार्यक्रम जारी हो गया था। सहकारिता विभाग द्वारा पूरी चुनावी प्रकि्रया को कराया जाएगा। 15 जनवरी से शुरू हुई इस चुनावी प्रक्रिया के तहत विभाग ने सभी संबंधित बैंकों पर मतदाता सूचियां चस्पा कर दी हैं। पूरे प्रदेश के के जिलों से चुने जाने वाले प्रतिनिधि लखनऊ में सभापति व उप सभापति को चुनेंगे और यह प्रकि्रया बाद में संपन्न होगी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने बताया की जिले की शिकारपुर, बुलंदशहर, अनूपशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना व डिबाई विधानसभा में एक-एक बैंक है तो यहां पर प्रतिनिधि चुने जाने हैं। 35 हजार मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। मतदाता सूची को प्रकाशित कर उस पर आपत्तियां ली जा रही हैं और इनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची को चस्पा किया जाएगा। विभाग की योजना के अनुसार 27 जनवरी तक चुनावी प्रकि्रया को पूरी करने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने बताया की मेरठ-सहारनपुर मंडल के सभी जिलों में करीब 75 प्रतिनिधि चुने जाने हैं। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी जहां अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, तो वहीं सहकारिता विभाग निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। आगामी दिनों में नामांकन और अन्य प्रक्रियाओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सियासी पारा और बढ़ने की उम्मीद है। ---- कोट--- भूमि विकास बैंक क प्रतिनिधियों के चुनावों का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। जिले की सात प्रतिनिधि चुने जाने हैं। मतदाता सूची पर कार्य चल रहा है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में चुनाव होंगे। 27 जनवरी को चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। -अमित कुमार त्यागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



