सम्मान समारोह में अनुदेशकों को बढ़े मानदेय के चेक वितरित
सम्मान समारोह में अनुदेशकों को बढ़े मानदेय के चेक वितरित

शासन से अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाए जाने के बाद रविवार को विकास भवन के सभागार कक्ष में अनुदेशकों का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें बढ़े मानदेय के चेक वितरित किए और सीएम का लाइव कार्यक्रम भी सुनाया गया। सम्मान पाकर अनुदेशक भी काफी खुश दिखे। जिपं अध्यक्ष ने अनुदेशकों को बच्चों को मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। अनुदशकों द्वारा विकास भवन में प्रदर्शनी भी लगाई गई मॉडल के बारे में जानाकरियां दी गईं। अनुदेशकों को अब प्रत्येक माह 17 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। रविवार को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष डा. अंतुल तेवितया व विशिष्ठ अतिथि सिकंदराबाद विधायक प्रदीप चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
सभागार में उपस्थित सभी को लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री के प्रेरणादायक, ऊर्जावान संबोधन को उपस्थित सभी अनुदेशकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री के उद्बोधन ने उपस्थित सभी शिक्षाकर्मियों में एक नई ऊर्जा आत्मसम्मान और अभूतपूर्व उत्साह का संचार कर दिया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने अनुदेशकों के मानदेय को नौ हजार से बढ़ाकर 17 हजार प्रतिमाह करने का अभूतपूर्व फैसला किया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुका है जिससे अनुदेशकों की लंबे समय से चली आ रही आर्थिक मांग पूरी हो गई है। प्रदेश को जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवेदनशील और सुदृढ़ नेतृत्व मिला है, तब से प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर है। विशिष्ट अतिथि सिकन्द्राबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने समस्त अनुदेशकों को इस बड़ी उपलब्धि और मानदेय वृद्धि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति और नीयत दोनों बिल्कुल स्पष्ट हैं। सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। वहीं, अनुदेशकों द्वारा विशेष रूप से लगाए गए शैक्षिक टीएलएम स्टॉल का अतिथियों ने निरीक्षण किया। अतिथि द्वारा मंच पर 122 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक दिए। इस अवसर पर डीएम कुमार हर्ष, सीडीओ निशा ग्रेवाल, डीडीओ सुभाष नेमा, बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडे्य सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


