किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी भारतीय किसान परिषद

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - सिकंदराबाद के गांव लालपुर में भारतीय किसान परिषद की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने किसानों को संबोधित किया और कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा। बैठक में कई किसानों ने...

किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी भारतीय किसान परिषद

सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव लालपुर में रविवार को भारतीय किसान परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान परिषद किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा। किसानों की अधिकृत की गई भूमि का नियम अनुसार मुआवजा दिलाने के लिए संगठन संघर्ष करेगा। वही किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भी संगठन आवाज उठाएगा और समाधान के प्रयास करेगा। किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के बहुत से किसानों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण करने वाले किसानों का पटका पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर खचेड़ू यादव प्रधान, राजपाल यादव, धर्मपाल यादव, गजेंद्र यादव प्रधान, हरेंद्र यादव प्रधान, संजीव यादव, जितेंद्र यादव, कृष्ण यादव, अभिषेक यादव, ललित यादव, भूरा यादव, अतुल यादव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।