Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsIncreasing Cold Weather in Bulandshahr Temperature Drops and Health Concerns for Elderly and Children
ठंड से बढ़ने लगी कपकपी, तापमान 7 डिग्री पहुंचा

ठंड से बढ़ने लगी कपकपी, तापमान 7 डिग्री पहुंचा

संक्षेप:

Bulandsehar News - फोटो---2 ठंड से बढ़ने लगी कपकपी, तापमान 7 डिग्री पहुंचा ठंड से बढ़ने लगी कपकपी, तापमान 7 डिग्री पहुंचा ठंड से बढ़ने लगी कपकपी, तापमान 7 डिग्री पहुंचा

Dec 05, 2025 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर। सर्द हवाओं से ठंड का असर और बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम गलन बढ़ने लगी है। तापमान में गिरावट के चलते ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह के समय हल्की धुंध की चादर छाई रही। दिन में धूप का असर कम रहा। मौसम बदलने के कारण गुनगुनी धूप का अहसास होता रहा। न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। शाम होने के बाद फिर ठंड महसूस की गई। ठंड के चलते लोग दिनभर गर्मी कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार को सुबह से तेज ठंड का अहसास हुआ। ठंड बढ़ने के कारण हल्की गलन भी महसूस की गई। आसमान साफ रहा और धूप निकली। सुबह करीब नौ बजे तक हल्की धुंध की चादर छाई रही। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया। धूप से दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। ठंड बढ़ने के कारण गुनगुनी धूप का अहसास हुआ। ठंड के बढ़ते असर के बीच लोग दिन में भी स्वेटर और जैकेट पहन रहे हैं। राहगीर और वाहन चालक गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जल्द ही दो से तीन डिग्री तक गिरावट होगी। गलन के साथ ठंड का असर बढ़ेगा। शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है। - ठंड में बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम की आशंका अधिक होती है। तापमान में तेजी से बदलाव होता है और शरीर उससे सामंजस्य नहीं बैठा पाता। इस समय बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ठंडा मौसम उनको बीमार बना सकता है। खासकर सुबह-शाम पड़ रही ठंड और गलन से सर्दी-जुकाम होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।