फालोअप ::: बंसल बीकानेर पर 24 घंटे से अधिक चला आयकर टीम का सर्वे

Mar 09, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - फालोअप ::: बंसल बीकानेर पर 24 घंटे से अधिक चला आयकर टीम का सर्वे

फालोअप ::: बंसल बीकानेर पर 24 घंटे से अधिक चला आयकर टीम का सर्वे

शहर में बंसल बीकानेर पर आयकर विभाग की टीम का सर्वे सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई की बाजार में चर्चा रही। आयकर विभाग की टीम दोनों प्रतिष्ठानों पर खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की सघन जांच की। आयकर विभाग की टीम ने शहर के दो प्रमुख स्थान अंसारी रोड और कालाआम चौराहे के निकट स्थित बंसल बीकानेर के दोनों प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे किया। रविवार दोपहर करीब एक बजे पहुंची टीम ने सबसे पहले दुकानों के प्रवेश द्वार बंद कराए और कर्मचारियों के फोन आदि किनारे कराकर जांच शुरू की। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध किया।

जिसके बाद कुछ देर के लिए शटर खोले गए। सर्वे के दौरान टीम ने मुख्य रूप से स्टॉक रजिस्टर, दैनिक बिक्री और कर भुगतान से जुड़े दस्तावेज खंगाले। सोमवार को भी दूसरे दिन सर्वे के दौरान दुकानों के आधे शटर गिरे रहे और अंदर टीम के सदस्य बारीकी से दस्तावेजों की पड़ताल में जुटे रहे। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सर्वे की प्रक्रिया सोमवार दोपहर तक जारी रही। इस दौरान टीम ने खरीद-बिक्री से संबंधित कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी तक किसी बड़ी कर चोरी या बरामदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। न ही प्रतिष्ठान स्वामी ने इस बारे में अपनी कोई प्रतिक्रिया दी है।एप से बिल डिलीट करने की चर्चासर्वे के दौरान एक एप से बिल डिलीट करने की चर्चा रही। बताया जा रहा है कि मोबाइल एप से पुराने बिलों को डिलीट किया गया। बुलंदशहर समेत प्रदेशभर में इसको लेकर सर्वे किया जा रहा है।--------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।