Bulandsehar News: आजाद विद्यालय की संसद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: विद्यालय की संसद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ विद्यालय की संसद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ विद्यालय की संसद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ विद्यालय की

आजाद विद्यालय की संसद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Bulandsehar News: नगर के आज़ाद पब्लिक स्कूलमें सोमवार को नवगठित विद्यालय संसद 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनाटॉमी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. अफरोज अली, नेशनल यूनिवर्सिटी तजाकिस्तान से आए ताजिक, विद्यालय चेयरमेन वासिक आज़ाद और प्रधानाचार्य शिल्पी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न पदों के लिए निर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। हेड गर्ल पुष्टि कौशिक, हेड बॉय प्रत्यक्ष भारद्वाज, डिप्टी हेड गर्ल दक्ष हरिद्वारी, डिप्टी हेड बॉय बख्तावर के साथ एक्टिविटी, स्पोर्ट्स, डिसिप्लिन, सूचना पट, प्रीफेक्ट और हाउस इंचार्ज पदों के प्रतिनिधियों को उनके उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य शिल्पी सिंह ने कहा कि विद्यालय संसद छात्रों में नेतृत्व, सहयोग, उत्तरदायित्व और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित करती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।