हाईकू संग्रह बजे मृदंग का लोकार्पण
Bulandsehar News - स्थानीय परशुराम भवन में डॉ. देवकीनंदन शर्मा के हाइकू संग्रह 'बजे मृदंग' का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश व्योम ने इसे ऐतिहासिक घटना बताया। विभिन्न साहित्यकारों ने हाइकू संग्रह...

स्थानीय परशुराम भवन में आयोजित समारोह में शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. देवकीनंदन शर्मा के हाइकू संग्रह बजे मृदंग का लोकार्पण किया गया। मास्को से आए लोकार्पण साहित्यकार विनय शुक्ला ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश व्योम ने कहा कि हाइकू जैसी विद्या में एक ग्रन्थ का लिखा जाना और उस पर आज होने वाला गम्भीर विमर्श एक ऐतिहासिक घटना है, जो गुलावठी और बुलंदशहर के साहित्यिक पटल को एक नया स्वरूप प्रदान करेगी। सुविख्यात हाइकूकार कमलेश भट्ट ने मृदंग को भारतीय संस्कृति से जुड़ी एक श्रेष्ठ कृति बताया। डॉ. देवकीनंदन शर्मा ने मृदंग की रचना यात्रा के विभिन्न पड़ावों का स्मरण किया। डॉ. मोनू सिंह और श्रीमती मधु वार्ष्णेय ने हाइकू संग्रह, मृदंग की सारगर्भित समीक्षा प्रस्तुत की। ऑस्ट्रेलिया से पधारे विजय कुमार सिंह और बरेली से आए डॉ. लवलेश दत्त ने अपने विचार व्यक्त किए। संयोजन एवं संचालन डॉ. ईश्वर सिंह ने किया। लोकार्पण उत्सव में पूर्व प्राचार्य डॉ. वी के शर्मा, साहित्यकार रमेश प्रसून, प्रेम कुमार शर्मा, समाजसेवी सतीश बंसल,शिवानंद तिवारी, अमनदीप, बृजराज यादव, ललित शर्मा, संजीव यादव, अभिषेक शर्मा, डॉ. रेखा जिंदल, योगेंद्र शर्मा, सरला शर्मा, प्रशांत शर्मा, मनोरमा शर्मा, कामना शर्मा, जगतपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।