ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरकर्बला के मैदान में गमगीन माहौल में दफन हुए ताजिये

कर्बला के मैदान में गमगीन माहौल में दफन हुए ताजिये

मोहर्रम की 10 तारीख को शुक्रवार को इमाम हुसैन की याद में शिया समुादय के लोगों ने मातम...

कर्बला के मैदान में गमगीन माहौल में दफन हुए ताजिये
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 21 Sep 2018 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

मोहर्रम की 10 तारीख को शुक्रवार को इमाम हुसैन की याद में शिया समुादय के लोगों ने मातम मनाया। कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके परिवार को शहीद कर दिया गया था। शाम के समय नगर के मातम का जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ काला आम चौक पहुंचा और गमगीन माहौल में ताजिये दफन किए गए।बता दें कि कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन और उनके परिवार को शहीद कर दिया गया था। उस दिन मोहर्रम की 10 तारीख थी जिसके चलते शिया समुदाय के लोग मोहर्रम की 10 तारीख को इमाम हुसैन की याद में मातम मनाते हैं। शुक्रवार को शिया समुदाय के लोगों ने मातम मनाया और घरों में मजलिसों का आयोजन किया। शिया समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन की याद में मातम किया और नगर के जुलूस निकाला। जुलूस शिया समुदाय के जफर अब्बास के घर से शुरू होकर ऊपरकोट, चौक बाजार, अंसारी रोड, अस्पताल रोड और अन्य मार्गों से होते हुए काला आम चौक स्थित कर्बला पहुंचा जहां पर शाम के समय गमगीन माहौल में ताजिये दफन किए गए। ताजिये दफन होने के बाद लोगों ने दुआ की इसके बाद इमाम हुसैन की शहादत के बारे में लोगों को बताया गया। जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा अंसारी रोड व काली नदी रोड पर यातयात व्यवस्था में भी परिर्वतन किया गया। जुलूस शांतिपूर्ण निपटने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें