अमावस्या : हर-हर गंगे जयघोष के साथ गंगा में स्नान

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - छोटी काशी में वैशाख माह की अमावस्या से एक दिन पूर्व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर दीपदान किया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक संस्कार कर पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तर्पण किया। इसके साथ ही गरीब-निराश्रितों को भोजन और वस्त्र का दान भी किया गया। महिलाओं और बच्चों ने बाजार से खरीदारी की।

अमावस्या : हर-हर गंगे जयघोष के साथ गंगा में स्नान

छोटी काशी में वैशाख माह की अमावस्या से एक दिन पूर्व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पहुंचकर अपने पूर्वजों की स्मृति पर दीपदान किया। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने नगर के बाबा मस्तराम घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट, कुंज घाट, पुल के दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर हर-हर गंगे जयघोष के साथ गंगा में स्नान प्रारम्भ किया। स्नान उपरांत श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से विभिन्न धार्मिक संस्कार करा कर पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तर्पण किया। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर गरीब-निराश्रितों को भोजन, वस्त्र, दान किया। शिव चौक से लेकर जाह्नवी द्वार तक तथा मस्तराम बाबा परिसर से लेकर गंगा तट पर सजी अस्थाई खेल, खिलौने, प्रसाद व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों से महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।