Bulandsehar News: मां चांमुण्डा देवी को खुश रखने के लिए श्रद्धालुओं ने लगाई दूध की धार
Bulandsehar News: मां चांमुण्डा देवी को खुश रखने के लिए श्रद्धालुओं ने लगाई दूध की धारमां चांमुण्डा देवी को खुश रखने के लिए श्रद्धालुओं ने लगाई दूध की धारमां चांमुण्डा

Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला अजीजाबाद में क्षेत्र के पशुओं और मासूम बच्चों को बीमारियों से दूर रखने एवं परिवारों में सुख-शांति बनाए रखने के लिए मां चांमुण्डा देवी माता के मंदिर से सोमवार को सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ नगर परिक्रमा करके गंगाजल एवं दूध की धार लगाई गई। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर प्रांगण में सैकड़ों श्रद्धालुओं को दाल-चावल और खीर का प्रशाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जीता सिंह ठेकेदार, सभासद सतीश लोधी, देवपाल लोधी, महीपाल सिंह, पंडित रविन्द्र शर्मा, अंकित लोधी, हरपाल सिंह, हीरा सिंह, तरूण भारद्वाज, डिगम्बर लोधी, सुनील लोधी, सुरेन्द्र सिंह, सतीश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


