पेट्रोल छिड़ककर पत्नी को जलाने का आरोप
Bulandsehar News - पेट्रोल छिड़ककर पत्नी को जलाने का आरोप

नरसेना थानांतर्गत चौकी बुगरासी के गंगातटीय एक गांव में मंगलवार देर शाम महिला घर पर खाना बना रही थी। चूल्हे के पास बैठी महिला अचानक आग की लपटों में घिर गई। महिला बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही, लेकिन शराबी पति का दिल नहीं पसीजा। शोर सुनकर पहुंचे पड़ौसियों ने कंबल आदि डालकर जैसे तैसे आग बुझाकर महिला को बचाया। भीड़ में खुद को घिरा देख आरोपी पति फरार हो गया। महिला के कपड़े जल जाने व झुलसने के बाद ग्रामीणों ने नग्न अवस्था में नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत बताते हुए दिल्ली हायर सेंटर भर्ती कराया गया है। जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला का उपचार चल रहा है।
बताया गया है कि तीन बच्चों की मां शादी के बाद से ही शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान थी। आरोप है कि शराबी पति ने नशे की हालत में पत्नी पर पेट्रोल उड़ेल दिया। जिसके चलते चूल्हे के पास बैठी महिला को आग की लपटों ने पकड़ लिया। चौकी पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।गांव-गांव बिक रहे शराब और पेट्रोलबुगरासी। चौकी क्षेत्र के गांव-गांव अवैध रूप से शराब व पेट्रोल बेचे जाने की कोई नई बात नहीं है। दस रूपये ओवरवेट पर गांव में देसी शराब का पव्वा, जबकि बीस रूपये लीटर ओवररेट में पेट्रोल मिल जाता है। सूत्रों की मानें तो उक्त घटना में आरोपी पति ने भी गांव से पेट्रोल खरीदकर लाया और पत्नी पर उड़ेल दिया। प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से शराब और पेट्रोल की बिक्री पर पुलिस व प्रशासन मौन है।घटना की जानकारी नहीं है। कोई शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराकर आरोपी के ख़िलाफ़ कार्यवाई की जाएगी।नीटू मलिक, चौकी प्रभारी बुगरासी
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


