क्षत्रिय महासभा ने मेधावी बेटियों को किया सम्मानित
बुलंदशहर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने सीबीएसई इंटरमीडिएट में 99 प्रतिशत अंक लाने वाली दो मेधावी बेटियों, यशिका राणा और रिद्धिमा सिंह को सम्मानित किया। प्रदेश संगठन मंत्री लोकेंद्र पाल सिंह ने बेटियों की उपलब्धियों की सराहना की और लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी।

बुलंदशहर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने रविवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट में 99 प्रतिशत अंक लाने वाली दो मेधावी बेटियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं हरि एन्कलेव निवासी डा. मनोज राणा और नीतू सिंह राणा की पुत्री यशिका राणा व हंश विहार निवासी दीपेंद्र सिंह की पुत्री रिद्धिमा सिंह शामिल हैं। प्रदेश संगठन मंत्री लोकेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन कर रही हैं। अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो कोई भी परीक्षा कठिन नहीं है। यशिका के दादा ज्ञान पाल सिंह व दादी सुधा सिंह ने पोती की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
प्रमोद कुमार सिंह, कौशल सिंह, नीरज राजपूत, अमित सारस्वत, नीरज सिंह, नीतू सिंह, मुनेश पाल सिंह, अभय राज सिंह मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


