शहर से लेकर देहात के बाजार की हैप्पी होली, कारोबार 300 करोड़ के पार

Mar 05, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - शहर से लेकर देहात के बाजार की हैप्पी होली, कारोबार 300 करोड़ के पार शहर से लेकर देहात के बाजार की हैप्पी होली, कारोबार 300 करोड़ के पार शहर से लेकर द

शहर से लेकर देहात के बाजार की हैप्पी होली, कारोबार 300 करोड़ के पार

होली का त्यौहार जिले के व्यापारियों के लिए बड़ी खुशहाली लेकर आया है। जिले के बाजारों में पिछले एक सप्ताह से छाई रौनक ने व्यापार को पंख लगाए हैं। होली के इस सीजन में जिले के छोटे-बड़े बाजारों को मिलाकर कुल 300 करोड़ से अधिक का का कारोबार हुआ है। मिठाई, ड्राईफ्रूट्स, रंग, गुलाल और पिचकारी से लेकर उपहारों तक की जमकर बिक्री हुई, जिसने व्यापारियों की झोली भर दी। होली से तीन दिन पहले ही शहर के मुख्य बाजार काला आम, चौक बाजार, अंसारी रोड, डीएम रोड, दिल्ली रोड, रेलवे रोड व साठा सहित अन्य इलाकों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

लोगों ने त्यौहार को धूमधाम से मनाने के लिए जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा उत्साह मिष्ठान भंडारों पर देखने को मिला, होली की पारंपरिक मिठाई गुजिया ने बाजार में जबरदस्त मिठास घोली। जिले में अकेले गुजिया और ड्राईफ्रूट्स का कारोबार ही 200 करोड़ रुपये के आसपास दर्ज किया गया है। रंगों और पिचकारियों के बाजार ने भी इस बार नई ऊंचाइयों को छुआ है। रंग, गुलाल, आधुनिक पिचकारियों व अन्य सजावटी और पूजन सामग्री का संयुक्त कारोबार करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। बच्चों में फैंसी पिचकारियों का क्रेज रहा, तो वहीं युवाओं और बड़ों ने हर्बल गुलाल को प्राथमिकता दी। गिफ्ट आइटम्स और क्रॉकरी के व्यापार में भी खासी तेजी देखी गई। ---- पकवानों पर भारी पड़ी गुजियां होली पर अमूमन नमकनी पकवान बनाए जाते हैं, मगर इस बार मावे और डाईफ्रूट्स की गुजियां पकवानों पर भारी पड़ी है, लोगों ने सबसे ज्यादा गुजियां खरीदी हैं। ईदगाह रोड स्थित कालीचरन स्वीट्स के संचालक मनोज शर्मा बताते हैं लोगों ने सबसे ज्यादा गुझियां खरीदी हैं। जिले भर में मिष्ठान की काफी दुकानें हैं तो सभी पर खरीदारी हुई है तो गुजियां ने कारोबार में सबसे ज्यादा मिठास घोली है। ज्यादातर लोगों ने गुजियां को महत्वता दी है। ड्राईफ्रूट्स, गुजियां और पापड़ सहित अन्य सामान खरीदा गया है। करीब 200 करोड़ के आस-पास यह कारोबार जिले में रहा है। ----- 100 करोड़ का रंग-गुलाल का कारोबार होली पर सबसे ज्यादा लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया है तो यह कारोबार जिले में बंपर रहा है। ज्यादातर माल हाथरस से आया है। ज्यादातर अब हर्बल गुलाल चल रहा है तो गुलाल, देशी गुलाल, पिचकारी, होली के बच्चों के खिलौने सहित अन्य सामान लोगों ने खरीदा है तो इसका कारोबार जिले में 100 करोड़ तक रहा है। व्यापारी दिनेश गोयल बताते हैं कि होली पर पहले से ज्यादा कारोबार इस बार रहा है, यह एक मोटा आंकड़ा है मगर खरीदारी और कारोबार इससे कहीं अधिक है। लोगों ने जमकर खरीदारी की है। ----- शहर से देहात तक फैला कारोबार होली का कारोबार शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में फैला है। गांवों के लोगों ने शहरों में आकर खरीदारी की है। देहात कस्बों में भी लोगों ने खूब खरीदारी की है तो अब कारोबार को पंख लगे हैं। जिले में 300 करोड़ तक कारोबार को ले जाने में देहात क्षेत्रों का भी योगदान है। होली पर कारोबार बंपर होने के कारण व्यापारियों में भी खुशी का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।