Bulandsehar News: बुलंदशहर: हिंदू युवक के साथ लिविंग रिलेशन में रह रही उजमा खान ने बुर्का पहनकर बुलंदशहर: हिंदू युवक के साथ लिविंग रिलेशन में रह रही उजमा खान ने बुर्का पहनकर छोटी काशी अनूपशहर से उठाई कांवड़
Bulandsehar News: बुलंदशहर की उजमा खान ने हिंदू युवक लोकेंद्र के साथ 5 साल से लिविंग रिलेशन में रहकर रविवार को कांवड़ उठाई। उसने भगवान शिव से देश में सुख समृद्धि की कामना की। बुर्का पहने हुए उजमा को देखकर लोग अचरज में थे। लोकेंद्र और अन्य ग्रामीण उसका सहयोग कर रहे हैं।
Bulandsehar News: बुलंदशहर। हिंदू युवक के साथ लिविंग रिलेशन में रह रही मुस्लिम युवती उजमा खान ने छोटी काशी अनूपशहर से रविवार को कांवड़ उठाई। अनूपशहर से कांवड़ लेकर रबुपुरा (गौतमबुद्धनगर) शिवालय के लिए प्रस्थान किया। बुर्का पहने युवती को कांवड़ ले जाते हुए देखकर हर व्यक्ति अचरज से देख रहा था। रविवार को अनूपशहर के परशुराम गंगा घाट से उजमा खान नामक युवती बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर जाती दिखी।
रिलेशनशिप का ब्योरा
5 साल से लोकेंद्र के साथ लिविंग रिलेशन में रह रही उजमा
उजमा खान ने बताया कि वह पिछले पांच साल से गांव भईपुर रबुपुरा निवासी लोकेंद्र के साथ लिविंग रिलेशन में रहती है।
कांवड़ के साथ आस्था
देश में सुख समृद्धि की कामना के साथ पिछले दो बार से ला रही कांवड़
उजमा ने बताया कि वह हिंदू-मुस्लिम एकता, देश में सुख समृद्धि की कामना को लेकर पिछले दो बार से भगवान शिव से मनौती मांगती है। और उसे पूर्ण विश्वास है, कि भगवान उसकी मनोकामना को पूर्ण करेंगे। इसी आस्था के साथ वह कांवड़ ले जाकर गांव भईपुर रबूपुरा शिव मंदिर में भोले का जलाभिषेक करती है। उसने बताया कि लोकेंद्र के अलावा गांव के सभी लोग उसके सहयोगी बनकर मदद करते हैं। इस मौके पर उसके साथ गांव के रोहित चौधरी, अनु चौधरी, अरूण चौधरी, मुकुल, खुशी चौधरी, काजल जाटव आदि अपनी कांवड़ लेकर साथ चल रहे हैं।


