बुलंदशहर : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रह्म एकता दिवस में शामिल होने पहुंचे
Bulandsehar News - बुलंदशहर में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वैद्य यज्ञदत्त महाविद्यालय में ब्रह्म एकता दिवस में भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए ब्राह्मणों को संबोधित किया गया। इस आयोजन का...
बुलंदशहर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल खुर्जा के धरपा में नेशनल हाईवे स्थित वैद्य यज्ञदत्त महाविद्यालय के परिसर में ब्रह्म एकता दिवस में शामिल होने के लिए पहुंचे। यहां पर देश के विभिन्न स्थानों से आए ब्राह्मणों को संबोधित करेंगे। नेशनल हाईवे स्थित वैद्य यज्ञदत्त महाविद्यालय के परिसर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में ब्रह्म एकता दिवस आयोजित हो रहा है। यहां पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से ब्राह्मण शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पहुंचे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, आचार्य बिशन कौशिक के आने की भी संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।