Bulandsehar News: बादलों की लुकाछिपी ने बढ़ाई उमस, तपिश से बेहाल हुए लोग
Bulandsehar News: बादलों की लुकाछिपी ने बढ़ाई उमस, तपिश से बेहाल हुए लोग
Bulandsehar News: आसमान में सोमवार सुबह से ही बादलों की उमड़-घुमड़ बनी रही, लेकिन इस आवाजाही ने लोगों को राहत देने के बजाय और ज्यादा बेचैन कर दिया। बादलों के छाने से हवा की रफ्तार थम गई, जिसके कारण उमस और चिपचिपी गर्मी का असर बढ़ गया। सुबह से ही लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। दोपहर के समय जब बादलों की ओट से सूर्यदेव के दर्शन हुए, तो तीखी धूप और तपिश ने लोगों को झुलसा दिया। ठंडी हवा के अभाव में कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हुए, जिससे दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 38°डिग्री दर्ज किया गया।
तापमान का यह रुख और हवा में नमी की अधिकता के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग छाते और सूती कपड़ों से खुद को ढककर धूप से बचते दिखे। फिलहाल अगले 48 से 72 घंटों तक हवा में नमी का स्तर ऊंचा रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बन रहे सिस्टम के कारण तीन दिन बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। आगामी बारिश के बाद मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ठंडी हवाएं चलने और वर्षा होने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद ही लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी।
लेखक के बारे में
Anil Sharmaशॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।
कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


