खिली धूप से चेहरे मुस्काए, गलन ने बढ़ाई ठिठुरन
Bulandsehar News - जिला इन दिनों कड़ाके की ठंड से प्रभावित है, लेकिन रविवार को धूप ने लोगों को राहत दी। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, फिर भी लोग पार्कों में धूप का आनंद लेते नजर आए। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राहत की उम्मीद कम है।
, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते जिला इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालांकि, रविवार को सुबह से निकली धूप ने जिलेवासियों को बड़ी राहत दी। जैसे ही सूर्यदेव के दर्शन हुए, लोगों के चेहरे खिल उठे, लेकिन बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। रविवार की छुट्टी होने और दोपहर में तेज धूप निकलने के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। शहर के पार्कों और कॉलोनियों की छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। पिछले कई दिनों से सूर्यदेव के लुका-छिपी के खेल के कारण घरों में नमी और ठंड बढ़ गई थी, जिससे निजात पाने के लिए लोग धूप का सहारा लेते दिखे।
बाजारों में भी चहल-पहल सामान्य दिनों के मुकाबले बेहतर रही। शाम के वक्त हवाओं में इतनी नमी रही कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ रहे हैं। लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि अभी राहत की उम्मीद कम है। -अलाव का सहारा ले रहे लोग शहर के प्रमुख चौराहों जैसे काला आम, भूड़ चौराहा, अंसारी रोड, स्याना अड्डा आदि पर लोग अलाव पर हाथ सेकते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा जलाए जा रहे अलाव ठंड के मुकाबले नाकाफी साबित हो रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



