झमाझम बारिश से लाइनों में फाल्ट-ब्रेकडाउन, बिजली ठप

Jan 27, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

Bulandsehar News - - लाइनों में फाल्ट और ब्रेकडाउन से घंटों गुल रही बत्ती, लोग रहे बेहाल- लाइनों में फाल्ट और ब्रेकडाउन से घंटों गुल रही बत्ती, लोग रहे बेहाल- लाइनों में

झमाझम बारिश से लाइनों में फाल्ट-ब्रेकडाउन, बिजली ठप

जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बारिश के चलते शहर से लेकर देहात तक बिजली का संकट गहरा गया। शहर समेत 300 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। कहीं तीन तो कहीं पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली स्थिति बनी रही। मंगलवार को दिनभर हवाओं के साथ कभी हल्की तो कभी तेज बारिश के चलते बिजली सप्लाई ठप हो गई। लाइनों में फाल्ट, ब्रेकडाउन और ट्रांफार्मरों में तकनीकी खराबी के चलते सप्लाई प्रभावित रही। शहर में डीएम रोड, हाइडिल कॉलोनी, अंसारी रोड, नीमखेड़ा और अनूपशहर अड्डा बिजलीघर क्षेत्र में तीन से चार घंटे तक बिजली संकट बना रहा।

वहीं देहात क्षेत्रों में पांच घंटे तक अधिक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। वहीं बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली के उपकरणों में नमी आने से ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। जैसे ही बिजलीघर से सप्लाई चालू की जाती, वैसे ही फाल्ट के कारण उपकरण ट्रिप हो जाते। कई फीडरों पर घंटों तक यह सिलसिला चलता रहा, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पावर कॉरपोरेशन की टीमों को लाइनों में फाल्ट और ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी दिक्कतों के कारण मरम्मत कार्य में भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। शहर में तो सप्लाई को सुचारु करा दिया गया, मगर देहात क्षेत्रों में घंटों तक दिक्कतें झेलनी पड़ी। कोट-- बारिश के कारण कई जगह बिजली लाइनों में फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या सामने आई। कुछ बिजलीघरों में पानी भरने से सप्लाई प्रभावित हुई। टीमें लगातार फील्ड में रहकर फाल्ट दुरुस्त करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। - संजीव कुमार, चीफ इंजीनियर, बुलंदशहर जोन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;